फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mid-day meals of 17 schools tested, 37 samples sent to lab

Lakhimpur Kheri News: 17 स्कूलों के मिड-डे मील की जांच, 37 नमूने लैब भेजे

Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meals of 17 schools tested, 37 samples sent to lab
नमूनों की जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 17 विद्यालयों का निरीक्षण किया। तैयार भोजन और खाद्य सामग्री के 37 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। साथ ही 1,695 छात्र-छात्राओं और 63 रसोइयों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्रराज मौर्य, रामबाबू, रामजी शुक्ला, विश्राम, अभिषेक कुमार, अनुपम यादव, संतोष कुमार और शोभनाथ की टीमों ने विभिन्न प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैयार दाल, चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बच्चों और रसोइयों को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और रसोई की साफ-सफाई की जानकारी दी गई। रसोइयों को खुले मसाले और खुला तेल इस्तेमाल न करने तथा पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माता का नाम-पता, एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण संख्या, पैकिंग और एक्सपायरी तिथि जांचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को अधिक रंग वाले खाद्य पदार्थ, खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री और प्रिंटेड कागज में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों से बचने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का बार-बार इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed