{"_id":"627566a32f2f5f0e43720e2d","slug":"meter-gauge-coach-will-go-from-bg-for-overhauling-lakhimpur-news-bly4838637197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहॉलिंग के लिए बीजी से जाएंगे मीटरगेज कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहॉलिंग के लिए बीजी से जाएंगे मीटरगेज कोच
विज्ञापन
बीजी वैगन पर मीटरगेज कोच लोड करती क्रेन।
पहले सड़क मार्ग से जाते थे इज्जतनगर वर्कशॉप
मैलानी से बहराइच के बीच चलती हैं मीटरगेज ट्रेन
मैलानी। मीटरगेज पर संचालित ट्रेनों के कोच पीरियॉडिक ओवरहॉलिंग के लिए अब सड़क मार्ग के बजाए ब्राडगेज (बीजी) ट्रेन से इज्जतनगर वर्कशॉप भेजे जाएंगे। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हो गई है। इससे समय के साथ ही रेलवे को राजस्व की बचत भी होगी।
बता दें कि अब भी मैलानी से बहराइच के बीच मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन होता है। इनके कोचों को ओवरहॉलिंग के लिए इज्जतनगर वर्कशॉप भेजा जाता है। मैलानी से इज्जतनगर के लिए मीटरगेज रेलमार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण कोच का पीरियॉडिक ओवरहॉलिंग (पीओएच) चुनौतीपूर्ण कार्य है। पीलीभीत-बरेली रेलमार्ग का गेज कन्वर्जन होने और मैलानी-पीलीभीत रेलमार्ग का गेज कन्वर्जन के लिए मेगा ब्लॉक होने के कारण अब तक रेल प्रशासन मीटरगेज के कोच को पीओएच के लिए सड़क मार्ग से ट्रकों से इज्जतनगर वर्कशॉप भेजता था। कोच को ट्रकों पर हाइड्रा क्रेन से लोडिंग और अनलोडिंग किया जाता था। इसमें अधिक समय और अधिक लागत भी लगती थी। शुक्रवार को यहां उपलब्ध 140 टन क्रेन की मदद से दो मीटरगेज कोच और ट्रॉली को बीजी के फ्लैट वैगन कोच में लोड किया गया। अब इन्हें पीओएच के लिए बीजी ट्रेन से इज्जतनगर वर्कशॉप भेजा जाएगा। इसके अलावा चार मई को मीटरगेज की दो ट्रॉली और एक कोच को कैरिज डिपो मैलानी में क्रेन की मदद से लाइन पर उतारा गया और पांच मई को दूसरा कोच उतार गया।