फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Message to end child labour given through rally

Lakhimpur Kheri News: रैली के जरिये दिया बाल श्रम खत्म करने का संदेश

Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Message to end child labour given through rally
बालश्रम निषेध दिवस पर रैली निकालते सामाजिक संस्था एम ट्रस्ट के सदस्य। संवाद
लखीमपुर। बाल श्रम निषेध दिवस पर एम ट्रस्ट (सामाजिक संस्था) ने बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये बाल श्रम खत्म करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रैली में शामिल लोगों ने बाल श्रम मिटाना है, बाल श्रम मिटाओ-बचपन बचाओ जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। कलक्ट्रेट से शुरू हुई रैली वहां लौटने पर समाप्त हुई। इसमें इसमें हरीश, प्रज्ञा, नाज, रामचंद्र, नासिर के साथ मितौली, बेहजम और लखीमपुर इकाइयों के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा, एएचटीयू प्रभारी रामऔतार व राजेश, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक अंजुम व सुमन के साथ एम ट्रस्ट की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन





बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रशासन की निगरानी, 140 मामले आए सामने

श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बाल श्रम अधिनियम के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्रम विभाग की टीम ने 106 स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाल श्रम से जुड़े कुल 140 मामलों की पहचान की गई, जिनमें 4 खतरनाक व 136 गैर-खतरनाक कार्य श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कुल 80 मामलों में विधिक अभियोजन दर्ज किया गया है। प्रशासन ने 11 बच्चों का शैक्षिक पुनर्वासन सुनिश्चित किया। एक मामले में आर्थिक पुनर्वासन की कार्रवाई की गई और एक अन्य मामले में सेवायोजक से 20 हजार रुपये वसूल किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed