फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Menstrual Hygiene Day: This is not a shame, it is an honor, it is a woman's identity.

माहवारी स्वच्छता दिवस: ये शर्म नहीं सम्मान है, औरत की पहचान है

Mon, 30 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Menstrual Hygiene Day: This is not a shame, it is an honor, it is a woman's identity.
महिला अस्पताल से निकाली गई रैली - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल में शनिवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। गोष्ठी में महिलाओं और युवतियों को माहवारी के दिनों में सफाई के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वह कई संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। वहीं स्टाफ नर्सों ने नगर में रैली निकालकर लड़कियों, महिलाओं और युवतियों को माहवारी में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि वर्मा ने बताया कि हर साल 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं, युवतियों एवं लड़कियों को माहवारी के दिनों में शरीरिक सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में जरा सी लापरवाही तमाम संक्रमण एवं बीमारियों का कारण बन सकती है। काउंसलर दीपमाला ने कहा कि मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है।
विज्ञापन

इस पर शर्माने की बजाय खुलकर बात करनी चाहिए। इसके बाद स्टाफ नर्सों ने शहर में रैली निकालकर महावारी के दिनों में स्वच्छता अपनाने के लिए युवितयों, लड़कियों और महिलाओं को जागरूक किया। डॉक्टरों ने प्रसूताओं एवं ट्रेनी स्टाफ को सेनेटरी नैपिकिन दिए। डॉ. राजेंद्र, शिप्रा वर्मा, प्रियंका तिवारी, मधु, सुष्मिता, अजीत वर्मा, निहारिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनी स्टाफ को सिनेट्री नेपकिन देतीं डाक्टर

ट्रेनी स्टाफ को सिनेट्री नेपकिन देतीं डाक्टर- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed