फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Memorandum submitted to increase the number of trains

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Feb 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to increase the number of trains
गोला में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन - फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में गोला से लखनऊ तथा लखनऊ से मैलानी-पीलीभीत तक केवल तीन ट्रेनें संचालित हैं। बरेली से गोरखपुर के बीच मात्र एक एक्सप्रेस चलती है। बड़ी लाइन बनने के बाद ट्रेनों की संख्या घटने से व्यापारियों, किसानों, छात्रों और आम यात्रियों को आवागमन में दिक्कतें होंगी। ज्ञापन में बरेली-पीलीभीत के बीच सुबह के समय दो एक्सप्रेस ट्रेन तथा लखनऊ-बरेली के बीच शाम के समय दो एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की गई है। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, राजीव सिंह, अशोक तिवारी, किशन सोनी, मुनेश कुमार, अली हुसैन, आमिर शईदी, आदित्य गुप्ता, प्रवीण गुप्ता और गुल मोहम्मद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed