फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meeting regarding Saavan tomorrow under the chairmanship of DM

Lakhimpur Kheri News: सावन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक कल

Sat, 28 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meeting regarding Saavan tomorrow under the chairmanship of DM
सावन मेले को लेकर चर्चा करते विधायक और एएसपी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। इस बार सावन में निर्माणाधीन कॉरिडोर के दौरान भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सावन को लेकर 30 जून को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में बैठक होनी है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जनप्रतिनिधि और नगर के संभ्रांत जन शामिल होंगे। इस बार सावन में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी नए हैं। उनका सावन मेला प्रथम अनुभव है।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एएसपी प्रशांत कुमार, नवजात एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीम सिंह, सीओ गवेंद्र गौतम, ईओ नगर पालिका सुरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने पौराणिक शिव मंदिर एवं निर्माणाधीन कॉरिडोर में सावन की तैयारी का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा, पार्किंग स्थलों, वेरीकेटिंग, श्रद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, मेला कैंप कार्यालय एवं कंट्रोल रूम, साफ सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र गिरि मोंटी, रविंद्र कटियार, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई एवं नितिन, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्रा, पूर्व सभासद पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed