फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meena fairs were organized in two PM Shri Yojana schools

Lakhimpur Kheri News: दो पीएमश्री योजना वाले स्कूलों में लगे मीना मेले

Wed, 25 Sep 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meena fairs were organized in two PM Shri Yojana schools
जूनियर विद्यालय केहुआ में मीना मंच मनाते शिक्षक और बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में पीएमश्री योजना के तहत चयनित दो विद्यालयों में मीना मेले लगे। मेले में विभिन्न प्रदर्शनी के अलावा स्कूलों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रमियाबेहड़।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दुलही में मां-बेटी मेला लगा। मुख्य अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौजूद रहे। मेले में स्थानीय स्तर पर विलुप्त हो चुके कई वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया तो वहीं बच्चों की माताओं ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबसे अधिक उपस्थित, अनुशासित, विद्यालय व विद्यालय के कार्यों में सहयोग करने के लिए विद्यालय की बच्चियों की माताओं को सुपरमॉम के रूप में चिन्हित किया गया। विधायक ने पुरस्कार, सामग्री और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय स्तर पर 10 स्टाल लगाए गए, जिनमें कई मॉडल तो बड़े अद्भुत थे, जिनकी प्रशंसा सभी ने की।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। पीएम श्री विद्यालय बभिनयारपुर में लगे मेले में बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा एकांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कक्षा छह की अंशिका मिश्रा को प्रथम पुरस्कार, कक्षा आठ के प्रिंस कुमार को दूसरा व कक्षा सात के हसरत अली को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकिशोर वर्मा, सहायक अध्यापक सुमित वर्मा, संजय कुमार, मनोरमा, अनीता देवी, ग्राम प्रधान मैसर जहां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारंग विद्यालय में मीना के जन्मदिन पर काटा केक

मैलानी। नारंग स्थित प्राथमिक विद्यालय में करिश्मा मीना मंच की अध्यक्ष और पॉवर एंजिल विधि कुमारी ने अपने सहपाठियों के साथ केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अनुष्का, सावित्री, अलका, अंजना, रेहाना, करीना, नंदिनी, पूजा आदि छात्राओं के अलावा प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना, शिक्षा मित्र बेबी आसमां मौजूद रहीं।

मितौली। संविलियन विद्यालय बिछिया नगरा में बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर अभिभावकों एवं जन समुदायों को जागरूक करने हेतु एक दिवसीय मीना मेला लगा। विद्यालय की बालिकाओं ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मीना मंच के सुगम कर्ता विपिन वर्मा एवं पावर एंजिल जय देवी कक्षा 8, कंचन देवी कक्षा 7 व पीहू अग्निहोत्री कक्षा 6 ने किया। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं व तीनों पावर एंजिल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मोहम्मदी। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मीना का जन्म दिवस मनाया गया। समन्वयक आशीष मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों में पूरे उत्साह के साथ केक काटकर मीना का जन्म दिवस मनाया गया है, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। संविलियान विद्यालय मढैया सुआतली, मूड़ा गालिब, धमौला, गुरेला, गेहुआ, बिसमासी, अलीनगर, बैदा, पलिया, शाहपुर जागीर, खनदेवरा, बरा, केहुआ आदि स्कूलों में गुब्बारे लगाकर केक काटकर मीना का बर्थडे मनाया गया।
बरबर/पसगवां। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पसगवां में बालिकाओं की आईकॉन मीना का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। मीना मंच की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता, संचारी रोग जागरूकता के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विवेक कुमार शर्मा ने बालिका शिक्षा के लिए मीना मंच की मुहिम को निरंतरता देने पर बल देते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। संवाद

पलिया के एक मात्र पीएमश्री



स्कूल में नहीं लगा मीना मेला



पलियाकलां। एक तरफ मंगलवार को जिले में पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को मीना मेले लगे तो वहीं पलिया क्षेत्र के एकमात्र पीएमश्री योजना के निबुआबोझ स्कूल में आयोजन नहीं हुआ। यहां मेला तो दूर प्रदर्शनी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। स्कूल में जिम्मेदारों द्वारा भी इसको लेकर कोई सटीक जवाब नहीं दिया।




इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों से की गई तो बीईओ पलिया रमन सिंह ने बताया कि मीना मेला लगना तो जरूरी था, लेकिन अब निबुआबोझ में मेला क्यों नहीं लगा, इसकी जानकारी करेंगे। उधर, इस बारे में स्कूल की शिक्षिका को कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। संवाद

जूनियर विद्यालय केहुआ में मीना मंच मनाते शिक्षक और बच्चे। संवाद

जूनियर विद्यालय केहुआ में मीना मंच मनाते शिक्षक और बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article