फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medicines and ORS will be available at bus stations

Lakhimpur Kheri News: बस अड्डों पर मिलेंगी दवाएं और ओआरएस

Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Medicines and ORS will be available at bus stations
लखीमपुर खीरी। जनपद के गोला और लखीमपुर बस स्टॉप पर अब दवा और ओआरएस की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए परिसर में एक बूथ स्थापित किया जाएगा। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। निगम के अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अच्छी पहल की है। निगम बस अड्डे पर ओआरएस पैकेट, उल्टी-दस्त, चक्कर आने की दवा निशुल्क उपलब्ध कराएगा। इसके लिए सहायता बूथ स्थापित किया जाएगा, जहां स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

सहायता बूथ के लिए परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस बार गर्मी अधिक पड़ने वाली है, इसको ध्यान में रखते यह पहल की जा रही है। ओआरएसी व दवाओं के साथ ही यात्रियों को गर्मी से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
परिवहन निगम का पत्र मिला है। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर जल्द ही रोडवेज परिसर में सहायता बूथ स्थापित करा दिया जाएगा।

-नफासत अली, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज डिपो लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed