{"_id":"66e337b28cda6c12650b7014","slug":"medical-college-it-will-take-several-months-to-build-the-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-128915-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : अस्पताल निर्माण में लगेंगे अभी कई माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : अस्पताल निर्माण में लगेंगे अभी कई माह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज में सत्र संचालन की अनुमति तो मिल गई, लेकिन शहर में बन रहे अस्पताल का भवन अब तक अधूरा है। कॉलेज का भवन भी हैंडओवर नहीं हुआ है। छात्रावास की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंध में भी कॉलेज प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा है।
शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर सैदापुर-देवकली में मेडिकल कॉलेज बना है। यहां भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। भवन का हैंडओवर अभी बाकी है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का भवन शहर में बन रहा है। इसके निर्माण की निर्धारित अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन काम अब तक अधूरा है। निर्माण पूरा होने में तीन से चार महीने का समय लगेगा।
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण करीब 261 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम लखनऊ है।
अगस्त में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल निर्माण का जायजा लिया था। उस समय शहर में बन रहे अस्पताल का करीब 60 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा किया गया था। इस वक्त भी काम अधूरा है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया था।