{"_id":"651c5ffdd824679c2f068825","slug":"measurement-resumes-for-chhoti-kashi-corridor-construction-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-7014-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के लिए पैमाइश फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के लिए पैमाइश फिर शुरू
विज्ञापन
गोला में गोकर्ण तीर्थ के निकट अंगद धर्मशाला की पैमाइश करती राजस्व टीम।
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को लेकर दोबारा पैमाइश शुरू की गई है। दो दिवसीय आउटलाइन का काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को सर्वेयर आने की उम्मीद है।
मंगलवार को तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, अरुणेश मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, जयप्रकाश वर्मा सहित राजस्व टीम ने स्टेशन रोड स्थित गोकर्ण तीर्थ के निकट अंगद धर्मशाला, धर्मशाला के पीछे जिला पंचायत के भूखंडों सहित कई स्थानों की पैमाइश की। इससे पहले सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 46 भवन जद में आए थे, लेकिन भवनों के पक्षकारों से सहमति पत्र न मिल पाने से अधिग्रहण की प्रक्रिया में अड़ंगा पड़ गया था। लोक हित में कॉरिडोर निर्माण को लेकर सर्वे कार्य दोबारा शुरू कराया गया है।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कॉरिडोर निर्माण को लेकर आउटलाइन का कार्य किया जा रहा है। एक या दो दिन में सर्वेयर टीम सर्वे करेगी।- विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार गोला