फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MDM student accounts were sore stomach

एमडीएम खाते ही पेट दर्द से कराह उठे छात्र

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
MDM student accounts were sore stomach
mdm - फोटो : amar ujala
- गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का है मामला
विज्ञापन

- एफएसडीए टीम ने खाद्य सामग्री के भरे नमूने

गांधी विद्यालय इंटर कालेज में शनिवार को मिड-डे मील खाते ही छात्र पेट दर्द से कराह उठे। छात्रों को पेट दर्द कॉलेज में अफरातफरी मच गई। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई, जिस पर एसडीएम ने कॉलेज आकर पड़ताल की और डॉक्टर को बुलवाकर छात्रों की जांच कराकर उन्हें दवा दिलवाई। उधर, एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग (एफएसडीए) की टीम ने सरनापुरम स्थित मिड-डे मील बनाने वाले एनजीओ की रसोई पर छापा मारकर आटा, चावल, दाल और जीरा आदि के नमूने लिए। उधर, छात्रों द्वारा पेट दर्द की शिकायत किए जाने पर कॉलेज में मिड-डे मील लेकर आने वाले युवक ने शेष बचे खाने को नाली में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के कक्षा छह, सात एवं आठ के छात्रों को मिड-डे मील दिया जाता है। शनिवार को मिड-डे मील लेकर पहुंचे संतराम मेमोरियल एजूकेशनल सोसायटी के कर्मचारी ने छात्रों को खाना परोस दिया। बताते हैं कि इसको खाते ही छात्रों के पेट में दर्द होने लगी, जिससे कालेज स्टाफ में अफरातफरी मच गई। हालांकि शिक्षकों ने पेट दर्द से राहत दिलाने के लिए छात्रों को पुदीन हरा की गोली दी। इस पर पहुंचे एसडीएम सैमुअल पाल, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार ने कक्षा आठ के छात्र आदित्य, सुमेश, सनी कुुमार, राम मोहन तिवारी एवं कक्षा छह के छात्र पवन सिंह, विकास एवं छात्रा पलक से खाने के बारे में जानकारी की, जिस पर छात्रों ने खाने में खट्टापन होने की बात बताई। एसडीएम ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. एसके सिंह ने छात्रों को दवा दिलवाकर घर भेजवाया। इस दौरान जीआईसी के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र कुमार आर्य, डीआईओएस कार्यालय के अनुज कुमार, बीईओ मुख्यालय सुरेश  पाल, उत्तत पांडे आदि लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


 कॉलेज स्टाफ की उजागर हुई लापरवाही
 छात्रों के पेट में उठी दर्द के मामले में कालेज स्टाफ की लापरवाही भी उजागर हुई है। बताते हैं मिड-डे मील प्राधिकरण की ओर से छात्रों को मिड-डे मील परोसे जाने से पहले उसका सैंपल निकालने और इसकी निगरानी के लिए गठित कालेज की टीम को इसे चखने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद कालेज स्टाफ ने न तो सैंपल निकालकर रखा और न ही स्वयं इसे चखा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलक की बिगड़ी थी हालत
मिड-डे मील खाते ही कक्षा छह की छात्रा पलक के पेट में दर्द होने लगी और उसका उल्टी जैसा लगने लगा। जिस पर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम गौतम ने उसे एक निजी अस्पताल में दिखवाकर दवा दिलवाई। इसके बाद कई अन्य बच्चों ने पेट दर्द की समस्या बताई थी।


एनजीओ द्वारा लाए गए खाने का सैंपल छात्रों के खाने से पहले निकालकर रखना होता है, यदि कालेज में सैंपल नहीं निकाला गया है तो यह घोर लापरवाही है। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ.ओपी गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed