फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MCH Wing: There was a fight between the patients to show the doctor

एमसीएच विंग: इलाज के लिए अस्पताल में लगी रही मरीजों की भीड़

Sun, 11 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
MCH Wing: There was a fight between the patients to show the doctor
ओपीडी रुम के बाहर अपनी बारी का इंतिजार करते मरीज - फोटो : LAKHIMPUR
ओयल। डॉक्टरों की हड़ताल से जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में बंद स्वास्थ्य सुविधाओं से जहां मरीजों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल स्टाफ के कार्य बहिष्कार खत्म होने की जानकारी होते ही शनिवार को वहां मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे ही पर्चा काउंटर पर मरीज से लेकर तीमारदारों पर्चा बनवाने के लिए इकट्ठा हो गए। दोपहर 12 बजे तक 800 से अधिक पर्चे बन गए। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों में मारामारी रही।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में चल रहे जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड और बच्चे को दिखाने आए भाजपा के ओयल मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा के बीच हुई मारपीट में मंडल अध्यक्ष का सिर फट गया था। इसके बाद तमाम लोगों ने अस्पताल पहुंचकर होमगार्ड के साथ मारपीट कर हंगामा काटा। मामला सत्ता पक्ष का होने के कारण पुलिस ने नीरज मिश्रा की तहरीर पर जिला अस्पताल के राजेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. आरएस माधौरिया, डॉ. हर्षवर्धन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इससे नाराज अस्पताल स्टाफ ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार का एलान किया था। जिससे मरीजों की मुसीबत बढ़ गई थी। सुबह से लेकर दोपहर तक मरीज कार्य बहिष्कार खत्म होने का इंतजार करते रहे लेकिन बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वही प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आवाहन पर जिले की कई सीएचसी और पीएचसी पर भी डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। इससे पूरे जिले में मरीजों की समस्याएं बढ़ गई। शनिवार को गोला में सीएम योगी के आगमन की सूचना से जिला प्रशासन हड़ताल खत्म कराने के लिए लग गया था। आखिरकार डीएम के आश्वासन पर अस्पताल स्टाफ से लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने कार्य बहिष्कार खत्म करने का एलान कर दिया। शनिवार सुबह 8:00 बजे ताला खुलते ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा शनिवार होने के बावजूद 11:30 बजे तक 756 पर्चे काउंटर से और 38 पर्चे ऑनलाइन बने। जबकि सामान्य दिनों में लगभग पांच सौ मरीज पहुंचते हैं। उधर, ओपीडी से लेकर दवा वितरण काउंटर पर दो बजे के बाद तक मरीजों का तांता लगा रहा। मरीजों का कहना था कि वह शुक्रवार को दवा लेने आए थे, लेकिन हड़ताल होने के कारण पर्चा नहीं बन सका था। जब शाम को हड़ताल खत्म होने की सूचना मिली तो सुबह अस्पताल आकर पहले पर्चा बनवा कर डॉक्टर को दिखाया और फिर दवा ली।

नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप
जिले में बुखार का प्रकोप नही थम रहा है। इससे पीड़ित बच्चे और बुजुर्ग रोजाना जिला अस्पताल आकर भर्ती हो रहे है। शनिवार को चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित पांच वर्षीय अली पुत्र मुशर्रफ निवासी गोला एवं बिनौरा निवासी राजकुमार ने पांच वर्षीय पुत्री रेखा को भर्ती कराया। वहीं अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में बुखार पीड़ित दस और महिला वार्ड में 15 लोग मरीज भर्ती हुए। वार्ड स्टाफ बुखार पीड़ितों की सेहत में सुधार होना बता रहा है।

औषधि वितरण कक्ष के बाहर लगी भीड़

औषधि वितरण कक्ष के बाहर लगी भीड़- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed