फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maximum temperature drops by four degrees, dense fog alert for three days

Lakhimpur Kheri News: चार डिग्री तक लुढ़का अधिकतम पारा, तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature drops by four degrees, dense fog alert for three days
ठंड से बचने को सड़क किनारे अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले दो दिन से ठंड और बढ़ गई है। बृहस्पतिवार शाम से ही छाया घना कोहरा पूरी रात बना रहा और शुक्रवार सुबह से भी भीषण कोहरे का प्रभाव रहा। इसके चलते दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
गलन भी बढ़ गई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। लगातार बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।शुक्रवार को कोहरे और ठंड का आलम ये रहा कि पूरा दिन धूप नहीं निकली। गलन और शीत लहर से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में पिछले एक सप्ताह में चार डिग्री सेल्यियस की कमी आई है। दिन में गलन का असर बढ़ने से लोग सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव तापते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण ठंड और कोहरे के प्रभाव से अभी फिलहाल अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में पहली जनवरी तक घने कोहरे का प्रभाव रहेगा। शनिवार को बहुत ही घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। इसके चलते मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 दिसंबर को भी जिले में बहुत ही घना कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान जताया है। इन तीनों दिन घने कोहरे के आसार के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 दिसंबर और एक जनवरी को भी घना कोहरा पड़ने के आसार है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मंडल में हरदोई रहा सबसे सर्द

लखनऊ मंडल के छह जिलों में शुक्रवार को सबसे सर्द हरदोई जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरा सबसे सर्द जिला लखीमपुर खीरी रहा। इसके बाद 18.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। सीतापुर, रायबरेली और उन्नाव में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।


पिछले एक सप्ताह में इस तरह घटा-बढ़ा तापमान


दिन ::: अधिकतम तापमान ::: न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
20 दिसंबर ::: 21 ::: 8.2
21 दिसंबर ::: 19 ::: 8
22 दिसंबर ::: 19 ::: 8.2
23 दिसंबर ::: 19.4 ::: 8.4
24 दिसंबर ::: 18 ::: 9.6
25 दिसंबर ::: 18.5 ::: 9
26 दिसंबर ::: 17 ::: 9

ठंड से बचने को सड़क किनारे अलाव तापते लोग। संवाद

ठंड से बचने को सड़क किनारे अलाव तापते लोग। संवाद- फोटो : शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल

ठंड से बचने को सड़क किनारे अलाव तापते लोग। संवाद

ठंड से बचने को सड़क किनारे अलाव तापते लोग। संवाद- फोटो : शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article