फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maulana Dies in Assault FIR Registered Against Four Accused in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में मौलाना की मौत, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 May 2026 04:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 04:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के सलामत नगर भट्ठा में बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक मौलाना चांद के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Maulana Dies in Assault FIR Registered Against Four Accused in Lakhimpur kheri
मौलाना चांद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के मोहल्ला सलामत नगर भट्ठा में गली से बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से एक दिन पहले दूसरे पक्ष ने मृतक के पुत्रों समेत चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुजुर्ग की मौत होने की सूचना पर गोला के क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश चंद तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाइक निकालने को लेकर हुआ था विवाद 
गांव सलामत नगर भट्ठा निवासी नौशाद ने बताया कि छह मई को दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके पिता मौलाना चांद, छाजू राम कॉलेज के पास टहल रहे थे। तभी गली में बाइक निकालने को लेकर उनके छोटे भाई शादाब अली से बाबू, शाहरुख, रेहान, गामा और अफसाना पत्नी बाबू की कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद सभी ने मिलकर मौलाना चांद को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीट दिया। गंभीर अंदरूनी चोटें लगने पर परिजन उन्हें आयुष्मान हॉस्पिटल ले गए, जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने एक दिन पहले कराई थी रिपोर्ट 
छह मई को दूसरे पक्ष के बाबू की तहरीर पर मृतक के पुत्रों साजिद, लूका, नौशाद व नूर खां के खिलाफ भीरा थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश कुमार कर रहे हैं। घटना के संबंध में भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि मौलाना चांद की मौत के मामले में उनके पुत्र नौशाद की तहरीर पर बाबू, गामा, अफसाना, रेहान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed