फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mattresses, bedsheets, blankets and quilts dominate the market

Lakhimpur Kheri News: बाजार में छाईं गद्दे-बेडशीट, कंबल और रजाई

Tue, 18 Nov 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mattresses, bedsheets, blankets and quilts dominate the market
लखीमपुर खीरी। ठंड शुरू होते ही गद्दे, बेडशीट, ब्लैंकेट, कंबल और रजाई बाजार में छा गई हैं। सहालग में नवदंपति को उपहार में देने के लिए लोग इसकी खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरामदायक और टिकाऊ गद्दों की बिक्री में भी तेजी आई है। बाजार में गद्दों की कीमत सात हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है, जबकि बेडशीट एक हजार से पांच हजार रुपये तक बिक रही है। हालांकि, पिछले साल से दाम कुछ बढ़े हैं, लेकिन अब लोकल से ज्यादा लोग ब्रांड को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए बाजार में गर्म दस्ताने, टोपी आदि बच्चों के लिए ज्यादा कारगर रहते हैं। इस बार बाजार में बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेंटर जैसे भालू हाथी, घोड़ा आदि बनी हुई कैप की मांग ज्यादा है। बच्चे इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। दस रुपये से शुरू होकर इनकी कीमत दो सौ रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------


सहालग के चलते बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। खासकर प्रीमियम क्वालिटी के गद्दे और डिजाइनर बेडशीट की मांग ज्यादा है। ग्राहक अब क्वालिटी और ब्रांड दोनों का ध्यान रखते हैं।


- हिमांशु जायसवाल, दुकानदार


शादी में गिफ्ट देने के लिए गद्दा और बेडशीट की खरीदारी कर रहा हूं। इस बार बाजार में काफी नए डिजाइन और अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। कीमतें थोड़ी ज्यादा जरूर हैं, लेकिन क्वालिटी भी बेहतर है।

- ज्वाला सिंह, ग्राहक
-----------

ये है कीमत

गद्दे - 7950 से एक लाख 20 हजार रुपये तक
बेड शीट - 999 से 5500 रुपये तक

अलमीरा - 12300 से 32000 रुपये तक

कुशन सेट - 400 से 2000 रुपये तक



कंफर्टर(हल्की रजाई) - 400 से 3000 रुपये तक

पिलो जोड़ा - 400 से 2000 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed