फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Masked criminals took medical store owner hostage and looted cash and jewellery in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मेडिकल स्टोर संचालक को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे, नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

Sun, 16 Nov 2025 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 12:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान और मकान में लूटपाट की। पीड़ित के मुताबिक बदमाश 1.27 लाख की नकदी और 15 लाख के जेवर लूटकर ले गए।  

विज्ञापन
Masked criminals took medical store owner hostage and looted cash and jewellery in Lakhimpur kheri
पीड़ित विकास शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव के सिकंदराबाद क्षेत्र में नकाबपोश चार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान और घर से लाखों रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। वारदात शनिवार देर शाम की बताई गई है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बदमाश दुकान से 1.27 लाख रुपये और घर से 15 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। 

विज्ञापन


अमेठी के ग्राम मडेरा निवासी मेडिकल व्यापारी विकास शर्मा ने बताया कि वह शनिवार देर शाम मेडिकल स्टोर पर ही थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए और उनको बंधक बना लिया। मारपीट की। बदमाश मेडिकल स्टोर में रखे 1.27 लाख की नकदी लूटी ली। 
विज्ञापन


इसके बाद बंधक बनाकर विकास को उनके मकान के अंदर ले गए, जहां परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।  मौके पर एसपी संकल्प शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संंबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed