फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mask Fair... Demand for Joker, Lion, Leopard and Superhero

Lakhimpur Kheri News: मुखाैटों का मेला... जोकर, शेर-चीता और सुपरहीरो की मांग

Sun, 01 Mar 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mask Fair... Demand for Joker, Lion, Leopard and Superhero
बाजार में रखे मुखौटे। संवाद
लखीमपुर खीरी। होली नजदीक आते ही शहर का बाजार पूरी तरह रंगों में सराबोर हो गया है। विकास भवन से जीआईसी मैदान गेट तक सड़क किनारे रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ मुखौटों की दुकानें खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में अलग-अलग डिजाइन के मास्क खरीदने की होड़ लगी है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, इस बार मुखौटों की बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर चल रही है। दोपहर बाद बाजार में रौनक बढ़ने लगती है और शाम होते-होते दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। होली की मस्ती में रंगों के साथ मुखौटों की धूम बाजार को अलग ही रंग दे रही है।
विज्ञापन

बच्चों में खासतौर पर स्पाइडर मैन, आयरन मैन, हल्क, छोटा भीम और डोरेमोन के मुखौटों की जबरदस्त मांग है। इसके अलावा जोकर, भूत, शेर और चीता जैसे डरावने और जानवरों के चेहरे वाले मास्क भी खूब बिक रहे हैं। कई युवा दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए मजेदार और डरावने चेहरे वाले मुखौटे खरीद रहे हैं, जिससे त्योहार का उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मुखौटों की कीमत
साधारण प्लास्टिक : 20 से 30 रुपये
कार्टून कैरेक्टर : 40 से 60 रुपये
सुपरहीरो : 60 से 80 रुपये
रबर और फैंसी डिजाइन : 80 से 100 रुपये
बड़े साइज व स्पेशल इफेक्ट वाले : 100 से 120 रुपये

बाजार में रखे मुखौटे। संवाद

बाजार में रखे मुखौटे। संवाद

बाजार में रखे मुखौटे। संवाद

बाजार में रखे मुखौटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed