{"_id":"6793e1bb634c12025e064c0c","slug":"maruti-van-and-e-rickshaw-collide-two-dead-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-137903-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मारुति वैन और ई-रिक्शा की टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मारुति वैन और ई-रिक्शा की टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वैन। संवाद
निघासन। शारदा नगर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक ई-रिक्शा और मारुति वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मारुति वैन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी रमियाबेहड़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
गांव पठाननपुरवा निवासी नसीम मारुति वैन से लखीमपुर जा रहा था, तभी ढखेरवा बाइपास के निकट एक ई-रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस दौरान बाइक से गुजर रहे गांव मल्लबेहड़ निवासी हरिकिशन के 28 वर्षीय पुत्र प्रेम शंकर और इसी गांव के 65 वर्षीय मनोहर लाल मारुति वैन की चपेट में आ गए।
हादसे में बाइक सवार प्रेमशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोहर लाल ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। इनके अलावा मारुति वैन सवार नसीम, हबीबुल और अलविन गंभीर रूप से घायल हो गए है। तीनों को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।