{"_id":"c8d7f83ad7ef039fa4667eb744675079","slug":"martyr-s-family-undertook-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दरोगा के परिवार वालों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दरोगा के परिवार वालों का अनशन शुरू
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 14 Oct 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
बरेली में तस्करों से मुठभेड़ में शहीद दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच न होने से उनके परिवार सहित ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। बुधवार को मनोज मिश्रा के परिवार ने गांव में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। यहां दरोगा के परिवार वालों के अलावा गांव के लोग भी अनशन पर बैठे। यहां ग्राम सभा के चारों मजरों के लोगों ने 17 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया।
अनशन पर बैठे मनोज मिश्रा के परिवार के लोगों तथा ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के साथ सपा नेताओं पर भी तीखे प्रहार किए। अनशन स्थल पर बैठे दरोगा मनोज मिश्रा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा, पत्नी शशि मिश्रा और ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की तरफ से सीबीआई जांच के लिए अब तक कोई ठोस कदम नही उठाए गए है और न ही कोई सहायता मिली है। वही दरोगा के पिता ने फरीदपुर की पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे का मोबाइल टूटा मिला तथा मेमोरी कार्ड भी नही मिला। जब तक प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नही उठाया जाएगा तब तक अनशन जारी रहेगा तथा मांगें पूरी नही हुुईं तो क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा। अनशन की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर अलोक कुमार गांव पहुंचे और परिवार तथा गांव वालों से मुलाकात की तथा समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण तथा परिवार के लोग सहमत नही हुए और अनशन जारी रखने की बात कही। अनशन में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट बरेली मंडल के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा के अलावा विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा गांव के नईम खां, चांद खां, वहीद खां, खलील अहमद, मोहम्मद हुसैन, नजाकत अली सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।