फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman's body found under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

Fri, 01 Sep 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found under suspicious circumstances
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कोढैया में संदिग्ध अवस्था में 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। पुलिस ने पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन साल पहले युवती ने प्रेम विवाह किया था। तभी से वह ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के हाथीपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी बेटी सोनी गुप्ता ने तीन साल पहले फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोढैया निवासी अनुज वर्मा से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह ससुराल में रह रही थी। बृहस्पतिवार सुबह अचानक उसकी मौत हो जाने की सूचना सोनी के ससुराल वालों ने दी। जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो शव घर में पड़ा था। मौत का कारण पूछने पर बीमारी बताया गया।
विज्ञापन

मृतका के पिता अनिल कुमार गुप्ता ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतका के पति अनुज वर्मा ने बीमारी की बात कही है। बताया कि खाना खाने के बाद बुधवार रात पत्नी सो गई थी, जिसके बाद अगली सुबह नहीं जगी। पुलिस मामले में परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed