{"_id":"614f70e78ebc3e87eb685fe3","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-from-noose-lakhimpur-news-bly4607677111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
demo photo
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव भदूरा में विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
भदूरा निवासी माताराम शर्मा ने बताया वह अपनी पत्नी रेनू (28) और बच्चों के साथ नीचे कमरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे बिजली चली जाने के कारण वह सोने के लिए छत पर चला गया। सुबह करीब तीन बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर माताराम नीचे आया तो उसकी पत्नी रेनू साड़ी के फंदे से कुंडे में लटकती मिली।
माता राम ने घरवालों को जगाकर इस बारे में बताया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना रेनू के गोला कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में मायके वालों को दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया विवाहिता की शादी को आठ वर्ष हो चुके हैं। मृतका के भाई पिंटू ने प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसलिए शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।