{"_id":"69fb870a56887df8700a2885","slug":"married-woman-dies-in-laws-accused-of-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-174538-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Wed, 06 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 06 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
वैष्णवी का फाइल फोटो
अलीगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए गोला कोतवाली में तहरीर दी है।
भीरा क्षेत्र के बैबहा मुन्नू सिंह गांव निवासी रामजती ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वैष्णवी की शादी 25 फरवरी, 2026 को गोला क्षेत्र के रोशन नगर कुसमौरी निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।
रामजती के अनुसार दामाद और उसके परिवार के लोग वैष्णवी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग पर अड़ा रहा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर वैष्णवी को मारने की धमकी भी दी जाती थी।
विज्ञापन
मां ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें गांव के अन्य व्यक्ति से मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक, बेड और अन्य सामान की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
गोला प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद