फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman dies after nine months of love marriage in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: प्रेम विवाह के नौ महीने बाद विवाहिता की मौत, मृतका की मां ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 27 Feb 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 10:27 AM IST
सार

युवती ने नौ महीने पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत बीमारी से होना प्रतीत होती है। वहीं मृतका की मां ने हत्या का शक जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Married woman dies after nine months of love marriage in lakhimpur kheri
जैनब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव घुंसी निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मृतका के पति और ससुराल वालों ने बताया कि रविवार सुबह विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि नौ माह पहले दोनों ने शादी की थी। उधर, मृतका की मां ने हत्या का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन


नीमगांव थाना क्षेत्र के घुंसी निवासी शब्बीर की पुत्री जैनब ने गांव के ही अपने प्रेमी संतोष के साथ प्रेम विवाह किया था। मामले में मई 2022 में मां ने प्रेमी संतोष और उसके एक सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। रविवार की सुबह जैनब की तबीयत बिगड़ने पर उसका पति व ससुर उसे गोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत 

इस बीच पोस्टमॉर्टम हाउस पर मायका व ससुराल पक्ष दोनों जैनब के शव की मांग करने लगे। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से ससुराल पक्ष ने जैनब का शव मायके पक्ष को सौंप दिया। उधर, मां जोहरा ने पुत्री की हत्या की आशंका जाहिर की है। दो समुदायों का मामला होने की वजह से गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव अवधेश कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बीमारी से होना प्रतीत होती है। मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed