{"_id":"66a40b1a7a399bed180a14d4","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-also-records-video-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-125650-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो भी रिकॉर्ड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो भी रिकॉर्ड किया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला सुभाषनगर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। ससुरालियों ने इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को नहीं दी। मृतका के भाई ने जमीन की खातिर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मोहल्ला सुभाषनगर में अर्चना गुप्ता (38) के घर में ही फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। पुलिस को दी तहरीर में अर्चना के भाई जगत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि साल 2020 में बहन की शादी सुभाषनगर निवासी संजय गुप्ता के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे।
कोई संतान न होने की बात कहकर दूसरी शादी करने की भी धमकी दिया करते थे। आरोप है कि मां रूपा देवी को घर बुलाकर उसके हिस्से की जमीन अर्चना के नाम करवा दी, जोकि उनके मरने के बाद विरासत में उसके नाम हो गई।
विज्ञापन
जगत प्रकाश का कहना था कि बहन की मौत हो जाने की सूचना ससुरालियों ने नहीं दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बड़े भाई ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल घटना से संबंधित एक वीडियो भी प्रकाश में आया है।
-अंबर सिंह, कोतवाली प्रभारी