{"_id":"6aee139f1147410d1904349e","slug":"markets-saw-a-windfall-on-dhanteras-with-crowds-of-shoppers-thronging-the-streets-until-late-in-the-evening-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-189301-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, देर शाम तक उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, देर शाम तक उमड़ी खरीदारों की भीड़
Fri, 06 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर हो रही खरीदारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, नए वाहन, बर्तन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। सराफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। मिट्टी के दीपक, खिलौने, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
धनतेरस को लेकर बाजार पहले से ही सजकर तैयार थे। शुक्रवार को सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, बाजारों में भीड़ बढ़ती गई। सराफा कारोबारियों की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्कों की मांग रही। वहीं, बर्तन बाजार में स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे।
ऑटोमोबाइल शोरूम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की मांग रही। इसके अलावा घरों को सजाने के लिए झालर, रंगीन लाइटें, सजावटी सामान और देवी-देवताओं की मूर्तियां भी खरीदी गईं।
विज्ञापन
मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर खरीदारों की भीड़ के चलते कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। इसके बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। ग्राहकों की भीड़ और अच्छी बिक्री से कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। लोगों ने धनतेरस पर खरीदारी के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली के उत्सव की शुरुआत की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धनतेरस पर पांच बेटियों का जन्म
-त्योहार के दिन परिवारों को मिली दोहरी खुशी
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर नौ परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। घरों में धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना के बीच नौ परिवारों के आंगन में नन्हे मेहमानों की किलकारी गूंजी। जिला महिला अस्पताल में धनतेरस के दिन नौ बच्चों का जन्म हुआ। इनमें चार बेटे और पांच बेटियां शामिल हैं। त्योहार के दिन बच्चों के जन्म से परिवारों में खुशी का माहौल रहा। धनतेरस को शुभ दिन मानते हुए लोग घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। ऐसे में जिन परिवारों में इस दिन नवजात का आगमन हुआ, उनके लिए पर्व की खुशियां दोगुनी हो गईं। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि प्रसूति विभाग में सुबह से ही प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में प्रसव कराए गए। नौ परिवारों को इस दिन बेटे-बेटियों के रूप में नई खुशियां मिलीं।