फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market closed in weekly detention

लॉकडाउन नहीं आज साप्ताहिक बंदी..नहीं खुलेगा बाजार

Sun, 13 Sep 2020 08:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
market closed in weekly detention
market closed in weekly detention
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में भले ही योगी सरकार ने रविवार को होने वाले लॉकडाउन को खत्म कर पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी का एलान किया हो, लेकिन जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम ने रविवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए हैं। हालांकि जिले के व्यापारी रविवार की जगह अन्य किसी दिन साप्ताहिक बंदी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के व्यापारी पिछले पांच माह से लॉकडाउन का दंश झेल रहे हैं। पहले 20 मार्च से लेकर 30 जून तक पूर्ण बंदी के बाद अब रविवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी को लेकर बेहद परेशान हैं। व्यापारियों का कहना था कि प्रदेश भर में एक दिन बंदी होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए इसे खत्म कर अलग-अलग दिनों में बंदी होनी चाहिए। सीएम योगी के पिछले दिनों लॉकडाउन समाप्त किए जाने की घोषणा से मानो व्यापारियों को मुंह मांगी मुराद मिल गई। मगर, इनकी खुशियां उस समय गायब हो गईं जब डीएम ने जिले में बढ़ते संक्रमण को लेकर रविवार को पूर्णरूप से साप्ताहिक बंदी के आदेश जारी कर दिए। हालांकि इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है, लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बाद अब रविवार को जिले में पूर्णरूप से साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन

दुकानदार बिना मास्क लगाए बेच रहे सब्जी
प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठन की ओर से लोगों को मास्क लगाने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। मगर, लोगों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा। सब्जी मंडी में न तो दुकानदार ही मास्क लगा रहे हैं और न सब्जी लेने वाले। जबकि शहर से लेकर जिले में संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में साप्ताहिक बंदी रविवार को रखने के आदेश मार्च में जारी किए थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बाद में लॉकडाउन हो गया था। शासन ने शनिवार और रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया। इस वजह से अब पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी रविवार को रखने के आदेश दिए हैं। व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने की मांग की है कुछ प्रस्ताव मिले हैं और प्रस्ताव आने के बाद साप्ताहिक बंदी का दिन बदला जा सकता है।
शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed