फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marked malnourished children Day to day-to-weight

कुपोषित बच्चों को चिह्नित  करने को वजन दिवस आज

Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Marked malnourished children Day to day-to-weight
- फोटो : अमर उजाला
आठ ब्लाकों में 88 सेक्टर प्रभारी करेंगे निगरानी
विज्ञापन

राजापुर में सीडीओ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

 राज्य पोषण मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले चरण में आठ ब्लाकों में 10 दिसंबर (शनिवार) को वजन दिवस मनाया जाएगा, जिसमें जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जाएगा। इस दौरान कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आठों ब्लाकों में 88 सेक्टर प्रभारी और ग्राम पंचायतवार 585 वार्ड पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले के 15 ब्लाक और शहर क्षेत्र में कुल 3503 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। पहल चरण में आठ ब्लाक लखीमपुर, बेहजम, फूलबेहड़, पसगवां, कुंभी, बांकेगंज, मोहम्मदी और मितौली ब्लाक के 1897 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन किया जाएगा। लखीमपुर ब्लाक में 293 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 सेक्टर प्रभारी, बेहजम में 199 केंद्रों पर 11 सेक्टर प्रभारी, फूलबेहड़ में 288 केंद्रों पर नौ, पसगवां में 255 केंद्रों पर 14, कुंभी में 189 केंद्रों पर 10, बांकेगंज में 227 केंद्रों पर सात, मोहम्मदी में 219 केंद्रों पर 11 और मितौली में 227 केंद्रों पर 11 सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे ने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए वजन दिवस के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। ग्राम पंचायतवार 585 वार्ड पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सीडीओ अमित सिंह बंसल सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत राजापुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर योजना का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed