Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Online booking for the purchase of agricultural machinery at subsidized rate begun

लखीमपुर खीरी: अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों के लिए पांच दिसंबर तक मौका

Thu, 26 Nov 2026 05:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान पांच दिसंबर तक बुकिंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Online booking for the purchase of agricultural machinery at subsidized rate begun
कृषि यंत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने का अवसर मिलने जा रहा है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग बृहस्पतिवार को शुरू हो गया, जो पांच दिसंबर की रात 12 बजे तक चलेगी। इस बार बुकिंग विकासखंड के बजाय पूरे जनपद स्तर पर की जाएगी।

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया की नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों समेत अन्य कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा। जनपद में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 62 और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 94 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बुकिंग के लिए किसान अपने कृषि पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर से टोकन प्राप्त कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2,500 रुपये और एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed