फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   many people deposits 2000 Rupee Notes in banks in lakhimpur kheri

Rs 2000 Notes: लखीमपुर खीरी में दो हजार के नोटों को लेकर परेशान दिखे लोग, बैंकों में जमा हुए 50 लाख रुपये

Sat, 20 May 2023 06:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 06:00 PM IST
सार

जिले में विभिन्न बैंकों की 340 शाखाएं हैं। शनिवार को सुबह होते ही लोग दो हजार के नोट बैंकों में जाम करने पहुंच गए। बैंक शाखाओं में ज्यादा भीड़ न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
many people deposits 2000 Rupee Notes in banks in lakhimpur kheri
बैंक में दो हजार के नोट जमा करता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर होने की खबर से लखीमपुर खीरी जिले में भी लोग परेशान दिखे। शनिवार को ही लोग 2000 रुपये के नोट बैंकों में जमा करने पहुंचने लगे। हालांकि, सभी बैंक शाखाओं में रुपये जमा करने वालों की भीड़ सामान्य रही। 2000 रुपये के नोटों का कई महीने पहले से ही चलन कम हो गया था। इसलिए खास असर नहीं दिखा। फिर भी पहले दिन करीब 50 लाख रुपये जमा हो गए।

विज्ञापन


जिलेभर में विभिन्न बैंकों की 340 शाखाएं हैं। शनिवार को सुबह होते ही सारे काम छोड़कर लोग बैंक पहुंच गए। बैंक शाखाओं में ज्यादा भीड़ न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ लोगों ने काउंटर पर तो कुछ लोगों ने मशीन के जरिए दो हजार के नोट जमा किए। 

विज्ञापन

शनिवार को नोट जमा करने में नहीं हुई दिक्कत 

किसी ने 50 हजार रुपये जमा किए तो किसी ने एक दो नोट ही जमा किए। शनिवार को किसी को भी नोट जमा करने में दिक्कत तो नहीं हुई लेकिन लोगों माथे पर चिंता की लकीरें जरूर थीं। पिछली बार की नोटबंदी को याद कर लोग परेशान दिखे। इस बार रिजर्व बैंक ने नोट वापसी के लिए पर्याप्त समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट पूरी तरह वैध रहेंगे। 23 मई से 30 सितंबर तक खाते में नोट जमा करने पर कोई रोक नहीं है। गोला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक शिखर गोस्वामी ने बताया कि अभी तक 2000 के नोट जमा करने कोई विशेष व्यक्ति नहीं आया है। मोहम्मदी आर्यावर्त बैंक राजापुर में भी ग्राहकों ने दो हजार रुपये के नोट जमा किए हैं।

2000 रुपये के नोट देकर भरवाया पेट्रोल 

जिन लोगों के पास कुछ ही 2000 रुपये के नोट थे, उन्होंने पेट्रोल पंप पर 2000 रुपये का नोट देकर पेट्रोल भराया। पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन ने बताया कि शनिवार को रोज की अपेक्षा 2000 के नोट ज्यादा आए हैं। पिछले तीन चार महीनों से 2000 रुपये का नोट बहुत कम ही मिलते थे। अब फिर से यह नोट दिखने लगे हैं। 

बैंकों के प्रमुख जिला प्रबंधक (एलडीएम) अजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर करने जा रहा है लेकिन इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। शनिवार को इसे लेकर बैंकों में कोई अफरातफरी और अव्यवस्था नहीं रही। जिले भर में 2000 रुपये के नोटों से करीब 50 लाख रुपये की करेंसी जमा होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed