फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many parts of the district Rain in Jmajm

जिले के कई हिस्सों  में हुई झमाझम वर्षा

Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी। Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Many parts of the district Rain in Jmajm
बार‌िश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
 ठंडी हवा के झोंकों से जिले के मौसम में आई तरावट
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार सुबह जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से मौसम में तरावट आ गई। शहर में भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह करीब नौ बजे ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। गोला, मैलानी, बांकेगंज, कुकरा, मोहम्मदी, सिकंद्राबाद समेत जिले के दक्षिणी हिस्से में जोरदार बारिश हुई। बारिश से खेत और तालाब भर गए। 
कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बीच बीच में सूरज बादलों की ओट से झांकता रहा। इससे कई बार हल्की धूप भी निकली। जिन इलाकों में बारिश हुई उधर से आने वाली ठंडी हवा के झोंकों ने शहर लखीमपुर के लोगों को भी राहत पहुंचाई। 
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में वर्षा होने से तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार की वर्षा को मानसून की पहली बरसात माना जा रहा है। जिले के कुछ ही हिस्से में वर्षा होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्षा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों ने खेतों में खाद डालने और धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। रात तक और बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला में सुबह करीब नौ बजे झमाझम बारिश हुई। सिंकंद्राबाद, मोहम्मदी, बांकेगंज, कुकरा और मैलानी में भी मूसलाधार बारिश होने की सूचना मिली है। इस बार समय से वर्षा शुरू हो जाने से किसान बेहद खुश हैं। उन्हें अच्छी फसल होने की उम्मीद है। 

गोला गोकर्णनाथ में सुबह तेज हवा चली उसके बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। भयंकर गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है।
ममरी। बुधवार सवेरे तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि यह वर्षा फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। किसान खाली खेतों की जुताई, गन्ने में खाद डालना शुरू कर दिया है। वहीं उमस भरी गर्मी से बिलबिलाते बच्चों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed