फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many days were bank affair, killed

कई दिनों से बैंक का लगा रहे थे चक्कर, जान चली गई

Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Many days were bank affair, killed
बुजुर्ग की माौत - फोटो : अमर उजाला
 पैकरमा यादव मध्यम वर्गीय किसान थे। परिवार के मुताबिक खेती और घर का खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं थे। खाते मे जमा रुपये निकालने के लिए वह कई बार बैंक गए। शनिवार को कैश नहीं मिला। सोमवार को भीड़ की परवाह किए बगैर वह लाइन में लग गए। ठंड मेें सात घंटा उन पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन

 मृतक पैकरमा यादव धौरहरा क्षेत्र के गांव कफारा का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से ओदारा गांव स्थित अपनी ससुराल में पत्नी रामपती के साथ रहकर जीवन यापन कर रहा था। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि विवाहित पुत्र परिवार समेत कफारा में ही रहता है। मौत की खबर पर बिलखते हुए पत्नी रामपती ने कहा बैंक से रुपये तो नहीं मिले पर पति की मौत की सूचना मिली। हालांकि परिवार वाले यह नहीं बता पाए कि उन्हे कितने रुपये की आवश्यकता थी और खाते में कितने रुपये थे। 
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग पैकरमा यादव बैंक के अंदर तक नहीं आ सका था। भीड़ ने शटर बाहर से बंद कर दिया था, इसलिए वह बाहर भी नहीं निकल पाए। इस वजह से उन्हें बुजुर्ग को कितने रुपये की जरूरत है, इसकी जानकारी नहीं है। शव के अंतिम संस्कार में यदि परिवार वालों को कोई आर्थिक दिक्कत आती है तो वह मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed