फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies after bike collides with a bull on road in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में हादसा: सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत, सीने में घुस गया था सींग; देखें वीडियो

Sun, 23 Aug 2026 01:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु जानलेवा साबित हो रहे हैं। शनिवार रात ढखेरवा-निघासन मार्ग पर सांड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि युवक के सीने में सांड़ का सींग घुस गया था।   

विज्ञापन
Youth dies after bike collides with a bull on road in Lakhimpur kheri
मृतक कोमल का फाइल फोटो, सड़क पर सांड़ (हादसे से पहले की तस्वीर) - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में ढखेरवा-निघासन मार्ग पर टापरपुरवा के पास शनिवार रात सड़क पर घूम रहे सांड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मृतक की पहचान गुलरीपुरवा निवासी कोमल मौर्य के रूप में हुई है।

विज्ञापन




बताया गया कि कोमल बाइक से अपने गांव जा रहा था। टापरपुरवा के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, सांड़ का सींग युवक के सीने में घुस गया था। 
विज्ञापन


दो अस्थायी गोशालाएं, फिर भी हाईवे पर घूम रहे गोवंश
हादसे के बाद क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरवहिया और कसावल में अस्थायी गोशालाएं संचालित हैं। इसके बावजूद गोशालाओं के आसपास और हाईवे से लेकर करीब एक-दो किलोमीटर के दायरे में गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग पर छुट्टा पशुओं के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। रात के समय हाईवे पर अचानक सामने आने वाले गोवंश से वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिल पाता। शनिवार रात हुए हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित रूप से गोशालाओं में पहुंचाने और हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

क्या बोले अफसर 
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पढ़ुआ पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर छुट्टा गोवंश की समस्या के संबंध में संबंधित विभाग को भी अवगत कराया जाएगा।

बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की अस्थायी गोशालाओं में गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था है। सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को चिह्नित कर गोशालाओं में पहुंचाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा। हाईवे पर गोवंश के कारण हादसे न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed