फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri man dies after falling into a boiling cauldron at jaggery plant in Maharashtra

यूपी: महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में खौलती कड़ाही में गिरा लखीमपुर खीरी का युवक, तड़प-तड़पकर मौत

Sun, 23 Aug 2026 04:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के गुड़ बनाने वाले प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक की मौत हो गई। वह प्लांट में काम के दौरान अचानक खौलती कड़ाही में गिर गया था। रविवार को उसका शव गांव लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया।   

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri man dies after falling into a boiling cauldron at jaggery plant in Maharashtra
कड़ाही से युवक को बाहर निकालते साथी श्रमिक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव निवासी दानिश (40 वर्ष) की महाराष्ट्र में गुड़ प्लांट पर काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गुड़ बनाते समय अचानक वह खौलते कड़ाही में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे कड़ाही से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


हादसे का वीडियो 


परिजन ने बताया कि दानिश गांव के करीब 15 श्रमिकों के साथ महाराष्ट्र में गुड़ प्लांट पर काम करने गया था। शुक्रवार दोपहर गुड़ बनाने के दौरान वह अचानक संतुलन बिगड़ने से खौलते कड़ाही में जा गिरा। हादसे के बाद प्लांट में अफरातफरी मच गई। साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे गांव मूड़ी भेज दिया। शव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दानिश के साथ गए मजदूरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने परिजनों को हादसे का सीसीटीवी फुटेज दिखाया। फुटेज देखने के बाद परिजन शांत हो गए। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में दुर्घटना हुई थी। शव गांव पहुंचने पर एहतियातन पुलिस भेजी गई थी। मामले में किसी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed