{"_id":"5edbce6f8ebc3e90525e1a27","slug":"manrega-lakhimpur-news-bly408357149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों के लिए गांवों में बहेगी रोजगार की बयार, व्यवस्थाओं में आएगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों के लिए गांवों में बहेगी रोजगार की बयार, व्यवस्थाओं में आएगा सुधार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव या आसपास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। लॉकडाउन के बाद से अब तक ग्राम पंचायतें मनरेगा से काम करा रहीं थी, लेकिन अब मनरेगा कन्वर्जेन्स के तहत 14 विभागों की 875 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इससे गांवों में 8.69 लाख मानव (श्रम) दिवस सृजित होंगे। इन कार्यों पर 24.48 करोड़ लागत आएगी, जिसमें से 17.47 करोड़ रुपये श्रमिकों को भुगतान दिया जाएगा। शेष 6.93 करोड़ रुपये सामग्री मद में व्यय होगा।
सिंचाई खंड प्रथम अपने 12 कार्यों में नहरों का सुदृढ़ीकरण कराएगा, जबकि सिंचाई खंड शारदानगर बंधा एवं सहायक नहरों के पुनरुद्धार के 13 कार्य कराएंगी। बाढ़ खंड शारदानगर तटबंधों का सुदृढ़ीकरण कराएगा, जबकि नलकूप खंड प्रथम जल वितरण प्रणाली की जीर्णोद्धार कराएगा। लोक निर्माण विभाग के तीनों डिवीजनों में मार्ग पटरी सुधार के 642 कार्य कराए जाएंगे। वन विभाग के उत्तरी प्रभाग में तालाब, सीमा, नाली के अनुरक्षण के 28 कार्य और दक्षिण प्रभाग में भी तालाब, सीमा, नाली, वन मार्ग मरम्मत के 68 कार्य होंगे। भूमि संरक्षण विभाग के गोमती खंड में समोच्य रेखीय एवं पेरीफेरल बांध निर्माण के 14 कार्य होंगे, जबकि इसी की जिला योजना अनुभाग में मार्जिनल बांध निर्माण के 14 कार्य कराए जाएंगे। रेशम विभाग पांच स्थानों पर शहतूत का पौधरोपण कराएगा। जबकि उद्यान विभाग फलोद्यान योजना के 65 कार्य कराएगा।
ऐसे बनवाएं अपना मनरेगा जॉबकार्ड
दूसरे राज्यों से प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है, जिन्हें रोजगार देने के लिए मनरेगा से जॉबकार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन प्रवासी श्रमिकों के पास जॉबकार्ड नहीं है, वे अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो के साथ संबंधित बीडीओ कार्यालय या अपनी ग्राम पंचायत के सचिव/प्रधान के पास आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद जनपद में दूसरे राज्यों से 60 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक लौट चुके हैं। इनमें से 7797 प्रवासियों को उनकी मांग के आधार पर मनरेगा जॉबकार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें काम करने वाले 9271 सदस्य हैं। 1750 प्रवासियों के नाम उनके परिवार के जॉबकार्ड में जोड़े गए हैं।
-राजनाथ प्रसाद भगत, उपायुक्त, मनरेगा