फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Manager beaten up for not getting discount on purchase of slippers

Lakhimpur Kheri News: चप्पल की खरीद पर छूट न मिलने पर मैनेजर को पीटा

Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manager beaten up for not getting discount on purchase of slippers
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी चौकी के पास एक जूते-चप्पल के शोरूम पर छूट न देने को लेकर बदमाशों ने मैनेजर को जमकर पीट दिया। आरोपी नशे में धुत बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहित कुमार ने बताया कि वह मेला मैदान मार्ग स्थित एक जूता-चप्पल के शोरूम पर मैनेजर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे एक युवक लेडीज चप्पल लेने आया था। युवक ने 260 रुपये की एक जोड़ी चप्पल पसंद की। बाद में वह छूट देने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

छूट देने से मना करने पर युवक से काफी बहस होने लगी। इस बीच उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। मोटरसाइकिलों से आए 15-20 लोगों ने उसे खींचकर पीटना शुरू कर दिया। किसी ने सिर पर लोहे का कड़ा मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। सूचना के बाद पुलिस काफी देर से पहुंची। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच चल रही है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed