फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man tied stray cow to tractor and dragged on the road in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: छुट्टा गाय को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में पशु क्रूरता का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर छुट्टा गाय को खींचते हुए ले जाता दिखाई दे रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन
man tied stray cow to tractor and dragged on the road in Lakhimpur kheri
गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत झाऊपुर गांव में छुट्टा गाय को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटना युवक को महंगा पड़ गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह झाऊपुर गांव निवासी युवक ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर छुट्टा गाय को खींचते हुए ले जा रहा था। इस दौरान गाय सड़क पर गिर जाती है, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। गाय को काफी देर तक घसीट ले गया। यह देख लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: बरेली रेंज में 97 इंस्पेक्टरों का तबादला, इस जिले से हटाए गए 30 इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय को घसीटने का वीडियो को देख पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण पाल मय दलबल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने छुट्टा गाय को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए बांकेगंज पशु चिकित्सालय भेजवाया गया। 

एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में झाऊपुर गांव निवासी आरोपी राविंद्र उर्फ राजू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाय का उपचार कराकर ग्रंट नंबर 10 गोआश्रय स्थल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed