फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man sentenced to five years in prison for attempting to rape a teenager

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को पांच साल कैद की सजा

Mon, 08 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to five years in prison for attempting to rape a teenager
लखीमपुर खीरी। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में नौ साल बाद सोमवार को फैसला आया है। एडीजे विष्णु देव सिंह की अदालत ने दोषी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने बताया कि पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 13 दिसंबर, 2017 को बकरी चराने गई थी। वहां अतरिया बड़ागांव निवासी सैफ अली पहुंच गया। वह बहला-फुसलाकर पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता के घर वालों ने पलिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने तफ्तीश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पीड़िता और उसके घर वालों के साथ ही डॉ. पुष्पलता, दिलीप प्रजापति तथा डॉ. पुलकित भल्ला के बयान दर्ज कराए। सोमवार को एडीजे विष्णु देव सिंह ने अपने फैसले में दोषी सैफ अली को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed