{"_id":"649d26667f498d85b508a539","slug":"man-murdered-and-his-dead-body-found-in-paliyakalan-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पलिया में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पलिया में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका
Thu, 29 Jun 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:54 PM IST
सार
पलियाकलां में बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने निकले तो शंकर लॉन के पास युवक का शव पड़ा देख दंग रह गए। युवक के गोली लगी थी। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में बृहस्पतिवार सुबह शंकर लॉन के पास युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की। युवक को गोली लगी है। हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पलियाकलां में बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने निकले तो शंकर लॉन के पास युवक का शव पड़ा देख दंग रह गए। मृतक की पहचान मोहित गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार पलिया के तौर पर हुई। बताया गया कि उसके गोली लगी है। लोगों ने युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना
सूचना पाकर सीओ आदित्य कुमार, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी होने पर युवक के परिजन पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।ये भी पढ़ें- UP News: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों ने ले ली चालक की जान; पिटाई से मौत
आसपास के लोग गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन हत्या किसने की है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बताया गया है कि शाम को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह परिजनों को उसका शव मिलने की खबर मिली।