फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus driver dies due to beating of passengers in bulandshahar

UP News: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों ने ले ली चालक की जान; पिटाई से मौत

Thu, 29 Jun 2023 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 10:56 AM IST
सार

बुलंदशहर में हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। इस पर बस में सवार यात्रियों ने चालक-परिचालक की पिटाई कर दी। बरेली पहुंचने पर बस चालक सर्वेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदुरुनी चोटों से मौत होना बताया गया है।

विज्ञापन
Roadways bus driver dies due to beating of passengers in bulandshahar
बस चालक सर्वेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में बरेली डिपो की रोडवेज बस मंगलवार रात आठ बजे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों ने चालक और परिचालक को पीट दिया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

 
अस्पताल से छुट्टी के बाद चालक-परिचालक मंगलवार देर रात बरेली पहुंचे। यहां पुराना बस स्टैंड स्थित रेस्ट रूम में रात को सो गए। रात में किसी समय चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर के अंदरूनी अंगों का चोटिल होना बताया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लड़की से लड़का बनीं सरिता: 12 साल की उम्र से जेंडर बदलने की चाहत, नया नाम शरद सिंह; सविता से रचाएंगे शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी के गांव मनकरी निवासी सर्वेश रोडवेज में संविदा चालक थे। मंगलवार को वह संविदा परिचालक नरेंद्र के साथ बस लेकर बुलंदशहर गए थे। रात 8 बजे वहां से बरेली लौट रहे थे। 

गाय को बचाने के प्रयास में टकराई थी बस 

तेज बारिश और बस में वाइपर न होने के कारण मामन चौकी के पास हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकरा गई। इस पर बस में सवार यात्रियों ने चालक-परिचालक की पिटाई कर दी।

परिचालक नरेंद्र का मोबाइल फोन और कुछ रुपये भी छीन लिए। दोनों को पुलिस ने बचाया। परिचालक नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचा दिया। आराम महसूस हुआ तो रात में ही दोनों बुलंदशहर से बरेली आ गए। सर्वेश यहां पुराना बस स्टैंड स्थित चालक रेस्ट रूम में सो गए। रात में किसी समय उनकी मौत हो गई।

 

ये भी पढ़ें- दुल्हन का कत्ल: मेले में युवक के साथ झूले पर झूल रही थी पत्नी, देखकर भड़क गया पति, गला दबाकर मार डाला

बुधवार सुबह रेस्ट रूम में सो रहे अन्य चालक और परिचालक तो उठ गए, लेकिन सर्वेश काफी देर तक नहीं उठे। उनके शरीर में कोई हरकत भी नहीं हो रही थी। इस पर साथी चालक-परिचालकों ने उनको चेक किया तब पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। 

सूचना मिलने के बाद गांव की प्रधान के पति के साथ सर्वेश के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सर्वेश के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। वह सिर्फ गमछा लपेटे थे। उनके हाथ में निडिल भी लगी थी। सर्वेश का मोबाइल फोन नहीं मिला है।

परिवार में अकेले कमाने वाले थे सर्वेश

सर्वेश परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें- Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार, पार्टनर दिलशाद की तलाश

बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। निगम स्तर से भी जांच की जा रही है। चालक के परिवार वालों को नियमानुसार सभी देयकों का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed