फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man finds the result of actions by

कर्मों के अनुसार ही फल पाता है मनुष्य

Mon, 16 Feb 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Feb 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
आर्यसमाज के वार्षिकोत्सव में यज्ञ के बाद भजनोपदेशक युगुल किशोर ने ‘लीला तेरी अजब निराली है’ भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भरतपुर राजस्थान के पं. देशराज सत्येंद्र ने ईश्वर को कर्म फल प्रदाता बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य कृत कारित अनुमोदित कर्म से पाप-पुण्य करता हुआ दुख-सुख प्राप्त करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि जितनी पूजा पाठ बढ़ रहे है उतने ही अपराध बढ़ रहे हैं। इसका मतलब सार्थक पूजा पाठ नहीं हो रहा है। ईश्वर को सर्वत्र व्यापक मानकर भजन करे और समझे कि ईश्वर हमें देख सुन और जान रहा है। उन्होंने कहा कि गीता में कहे अवश्यमेव भौकताव्यं कृत कर्म शुभाअशुभम के सिद्धांत से कोई भी ईश्वर के दंड से बच नहीं सकता यह समझकर अन्याय और अत्याचार से बचे। ईश्वर का ध्यान किया जाता है और देवताओं की पूजा यज्ञ से होती है। संध्या और यज्ञ प्रत्येक मनुष्य को हर रोज करना चाहिए।
विज्ञापन

सायंकालीन कार्यक्रम यज्ञदत्त मिश्र के आवास पर यज्ञ और भजनोपदेश के साथ हुआ। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्र, यज्ञदत्त मिश्र, शिवचंद्र सिंह, डॉ. निरुपमा अशोक, आर्येंद्र पाल सिंह, अजय श्रीवास्तव, बुद्धदेव के अलावा  तमाम शिक्षक और धर्मानुरागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed