फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man drunk pesticide died

युवक ने पीया कीटनाशक, मौत पर हंगामा

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
man drunk pesticide died
महेवागंज। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। घर वाले आनन-फानन में उसे एक झोलाछाप चिकित्सक के पास लाए, जहां रात में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव लखनापुर निवासी सत्येंद्र कुमार (30) ने सोमवार को घरेलू कलह के चलते कीटनाशक दवा पी ली। हालत खराब होने पर परिवार के लोग आनन-फानन में उसे लेकर मैनहा चौराहा स्थित एक झोलाछाप क ी दुकान पर ले गए, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि कुछ गुस्साए लोगों ने झोलाछाप से हाथापाई भी की और पुलिस में शिकायत की। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने पूछताछ के लिये झोलाछाप को हिरासत में लिया। मंगलवार को घर वालों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही हैं। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed