{"_id":"64982b71faffcae2950ce824","slug":"man-alleges-police-giving-third-degree-torture-in-lakhimpur-kheri-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दी थर्ड डिग्री: युवक का आरोप- दो सिपाहियों ने मेज पर लिटाकर पटे से पीटा, प्राइवेट पार्ट में आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दी थर्ड डिग्री: युवक का आरोप- दो सिपाहियों ने मेज पर लिटाकर पटे से पीटा, प्राइवेट पार्ट में आई चोट
Sun, 25 Jun 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:26 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि दो सिपाही उसे पकड़कर थाने ले गए, जहां मेज पर लिटाकर उसे पटे से पीटा गया। पीड़ित युवक भाजपा विधायक का समर्थक है। जानकारी होने पर विधायक ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सदर कोतवाली का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में दीवार बनाने के विवाद में सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी पुलिस ने एक युवक को थाने लाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। समर्थक की पिटाई का पता चला तो भाजपा विधायक योगेश वर्मा रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गांव मुड़ियाखेड़ा निवासी रामकिशोर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे वह दीवार बना रहे थे। इसी समय गांव के रामसिंह, कोढैया टीकर थाना फरधान निवासी तीन लोगों ने अवैध असलहे से फायरिंग की और उसके छोटे भाई अनिल कुमार की पिटाई कर दी। उसका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हादसे में पांच की मौत: उजड़ गई भाग्यवती की दुनिया, बोली- बेटियों की शादी कैसे होगी; रघुवीर की दो पीढ़ियां खत्म
विज्ञापन
आरोप है कि एलआरपी चौकी के दो सिपाहियों ने उसे मेज पर लिटाकर पट्टे से पीटा। पिटाई से उसके प्राईवेट पार्ट पर चोट आई है। शरीर पर चोट के निशान भी पड़ गए। बाद में उसे कोतवाली से छोड़ दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों को कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक योगेश वर्मा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जताई और आरोपियों पर केस दर्ज करने को कहा।
कराई जाएगी जांच, होगी कार्रवाई : सीओ सिटी
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मुड़ियाखेड़ा के मामले में सदर विधायक कोतवाली आए थे। मामले की जांच करने और कार्रवाई की बात कही। दो सिपाही पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। जांच में दोषी मिलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।सुर्खियों में है एलआरपी चौकी
18 मई को पिपरिया निवासी नितिन वर्मा ने तत्कालीन एलआरपी चौकी प्रभारी चेतन तोमर पर मुकदमे की धाराएं कम करने के नाम पर फ्रिज लेने का आरोप लगाया था। नितिन के बयान और चौकी में रखे फ्रिज का वीडियो भी वायरल हुआ था।ये भी पढ़ें- एक 'मां' ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची
चौकी प्रभारी को लाइन भेजकर मामले की जांच सीओ सदर को दी गई। जांच अब तक जारी है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता ने दो पक्षों में मारपीट के बाद हुई सुलह मामले में एसआई और आरक्षियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत भी की गई थी। एक महीने से कम समय में भी चौकी प्रभारी हटाया जाना भी सुर्खियों में है।