फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Male rhino seriously injured in mutual conflict

Lakhimpur Kheri News: आपसी संघर्ष में नर गैंडा गंभीर रूप से घायल

Sun, 07 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Male rhino seriously injured in mutual conflict
संघर्ष में घायल गैंडे का इलाज करती पशु चिकित्सकों की टीम। स्त्रोत्- वन विभाग।
बांकेगंज (खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज एक में रविवार को दो गैंडों के बीच आपसी संघर्ष हो गया। इसमें नर गैंडा विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

निगरानी टीमों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने पशु चिकित्सकों की टीम की मदद से गैंडे को बेहोश कर उसका इलाज कराया गया। दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सौर ऊर्जा चालित बाड़ में स्वछंद विचरण कर रहे नर गैंडा विजय और नकुल के बीच भिड़ंत हुई। इसमें विजय (18) नाम का गैंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख हाथियों से कॉम्बिंग कर रही निगरानी टीमों ने दोनों को किसी तरह खदेड़कर अलग किया। इसकी सूचना पार्क के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंचे डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन और डीडी जगदीश आर ने घायल गैंडे को बेहोश कराकर उसका इलाज कराया। इसके बाद उसे फिर आजाद कर दिया गया। इस हमले में घायल गैंडा विजय के सिर, पैर, पीठ और पेट पर गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को गैंडों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed