फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Make yourself your own alarm, improve every day

Lakhimpur Kheri News: खुद को बनाओ अपना अलार्म, हर दिन करो सुधार

Tue, 01 Oct 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Make yourself your own alarm, improve every day
डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल से भेंट करतीं छात्राएं: स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की 18 छात्राओं का सरस्वती यात्रा दल प्रधानाचार्य डॉ. शिप्रा बाजपेई के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से मिलने पहुंचा। डीएम ने छात्राओं को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य प्राप्त करने और चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बालिकाओं को खुद अपना अलार्म बनने के लिए कहा। साथ ही हर दिन खुद में सुधार करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने छात्राओं से परिचय जान कर उन्हें भविष्य में क्या बनना है, इसके बारे में पूछा। छात्राओं ने भी डीएम से सवाल पूछे। एक छात्रा ने पूछा कि आप डीएम कैसे बनीं। डीएम बनने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किस तरह से डीएम बनने के लिए तैयारी करनी चाहिए। वहीं अन्य बच्चों ने कार्यों के दौरान तनाव से कैसे निपटना है, इस बारे में पूछा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ परिचय देते देखकर खुशी हुई। बालिकाएं कठिन लक्ष्य और फील्ड को तय कर आगे बढ़ें। लक्ष्य, गाइडेंस, विषय चयन, दिनचर्या, टाइम टेबल जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। मैं बहुत अच्छी हूं, पर मुझे और अच्छा बनना है, इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने बताया कि आईएएस बनकर उन्होंने पापा के सपने को पूरा किया। पापा के सपनों को उन्होंने अपना सपना बना लिया था। सफलता तो काफी पहले इंजीनियरिंग में मिल गई थी, लेकिन पापा का सपना बाकी था, जिसे पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed