{"_id":"587a59314f1c1b577fbabffe","slug":"make-sure-vote-for-strengthening-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर करें मतदान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर करें मतदान’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता अभियान में हुआ पतंग महोत्सव, डीएम ने मतदान के लिए दिलायी शपथ, किया जागरूक
राजकीय इंटर कालेज मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। डीएम आकाशदीप के साथ ही मौजूद अधिकारियों और बच्चों ने भी पतंग उड़ाई। इस मौके पर डीएम ने प्रतियोगिता में मौजूद लोगों को मतदान की शपथ दिलायी और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हरहाल में मतदान करने की अपील की।
डीएम ने कहा कि जिस उत्साह के साथ आप सभी लोगों ने पतंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। उसी उत्साह के साथ 15 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अधिक से अधिक मतदान होने से सही प्रतिनिधि का चयन होता है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में स्वच्छ और मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत देने बूथ पर अवश्य जाएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि इस देश का प्रत्येक नागरिक निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जबकि देखा गया है कि मतदान दिवस में महिला मतदाताओं की संख्या कम रहती है। डीएम ने कहा कि आज युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान के लिए वह स्वयं जागरूक हो। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, एसडीएम पल्लवी मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी, जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या उपस्थित रही। डीएम ने इस मौके पर नारा दिया कि हमारा लक्ष्य एक भी न छूटे मतदाता।
विज्ञापन
पतंगबाजी में इन्होंने मारी बाजी
पतंगबाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता में अनिल कश्यप प्रथम, इस्लामिया इंटर कालेज के छात्र अराफात द्वितीय, राजकीय इंटर कालेज के छात्र सुमित राठौर तृतीय और आरपीडीसी के बीए के छात्र मोहम्मद जीशान खान चतुर्थ स्थान पर रहे। विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।