फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maize farming is a profitable deal, it will be ready by the monsoon season

Lakhimpur Kheri News: मक्के की खेती मुनाफे का सौदा, मानसून सीजन तक होगा तैयार

Fri, 16 May 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Maize farming is a profitable deal, it will be ready by the monsoon season
बांकेगंज में लहलहाती मक्का की फसल। -संवाद।
बांकेगंज। इन दिनों मक्के की खेती करने का उपयुक्त समय है। क्षेत्र के किसान बोआई की तैयारी में जुटे हैं। वहीं कुछ किसान गेहूं की कटाई के बाद ही मक्का की बोआई कर चुके हैं। अभी बोआई की गई मक्के की फसल मानसून सीजन तक बाजार में आ जाती है।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर में मक्के की खेती होती है। बांकेगंज, संसारपुर और मैलानी क्षेत्र के किसानों का एक तबका परंपरागत खेती को छोड़ कर तकनीकी खेती की ओर कदम बढ़ाए हैं। लघु-सीमांत किसान सिर्फ जरूरत के मुताबिक मक्का की खेती करते हैं। वहीं कुछ किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करके मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। खेतों में लहलहाती मक्का की फसल को देख किसान गदगद हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में एक भुट्टा 15 से 20 रुपये तक मिलता है। किसान यदुनंदन सिंह पुजारी, प्रेम सिंह, धीरेंद्र मौर्य, मनोज कुमार ने बताया कि मक्का की बोआई करने के लिए खेत तैयार है। एक एकड़ मक्का फसल की बोआई पर करीब 15 हजार रुपया तक खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ कृषि अनूप पटेल ने बताया कि मक्का की बोआई शुरू है। किसानों का एक तबका इसकी बोआई कर चुका है। आषाढ़ में मक्का की बोआई की जाती है अभी गर्मी वाली मक्का की किसान बोआई कर रहे हैं,या कर चुके हैं।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed