{"_id":"6aea2ef022d095636b082a37","slug":"main-accused-in-vipul-murder-case-injured-in-police-encounter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189029-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विपुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विपुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
Wed, 04 Nov 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी। स्रोत पुलिस
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार शाम हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
थाना नीमगांव क्षेत्र मे गड़रिया चौराहा के आगे मितौली थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव निवासी विपुल मिश्रा की बाजार से घर वापस जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीम लगी थीं। मंगलवार पुलिस को मुख्य हत्यारोपी देवेश बाजपेयी ऊर्फ बिल्लू के सिकंदराबाद क्षेत्र में होने की जानकारी मिली।
थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने टीम के साथ चेकिंग शुरू की। अल सुबह रायपुर मोड़ के पास देवेश बाजपेयी निवासी रामखेड़ा थाना मितौली को रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायर किया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जो आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने तुरंत गोला सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ मितौली यादवेन्द्र यादव ने बताया कि हत्यारोपी देवेश बाजपेयी विपुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। उसके कब्जे से एक बाइक और तमंचा-कारतूस भी बरामद हुआ है।