{"_id":"61d73c65c2f13b0fd6089300","slug":"mailani-bichhiya-passenger-with-tourist-coach-launched-lakhimpur-news-bly471746365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक कोच युक्त मैलानी-बिछिया पैसेंजर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक कोच युक्त मैलानी-बिछिया पैसेंजर का शुभारंभ
विज्ञापन
पलिया से दुधवा के लिए जाती स्पेशल विस्टा कोच ट्रेन।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर पर्यटक कोच युक्त मैलानी-बिछिया पैसेंजर का शुभारंभ किया। मैलानी से स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर एडीआरएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिमालय की तलहटी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले पर्यटकों के लिए रेलवे ने मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड पर मैलानी से बिछिया के बीच पर्यटक कोच युक्त पैसेंजर चलाने का फैसला लिया था। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के संचालन का शुभारंभ किया। जबकि मैलानी में स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर बिछिया के लिए रवाना किया। इस मौके पर एडीआरएम प्रशासन राघवेंद्र सिंह, डीसीआई एएम चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह ट्रेन आठ जनवरी से हफ्ते में तीन दिन शनिवार, रविवार, सोमवार को चलेगी। ट्रेन में विस्टाडोम कोच की तर्ज पर बने दो एसी कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच, पावर कार एक, दो एसएलआर सहित दस कोच लगाए गए हैं। ट्रेन जाने से पहले इसे सजाया गया था। इसे देखने के लिए तमाम लोग स्टेशन पर पहुंचे थे। रेलमंत्री के लखनऊ में चल रहे कार्यक्रम के प्रसारण के लिए स्टेशन पर दो जगहों पर एलईडी लगाई गईं थीं। लोगों ने एलईडी से सीधा प्रसारण देखा।
पहले दिन 24 पर्यटकों ने की सैर
दुधवा के जंगलों की सैर के लिए रेलवे की ओर से मैलानी-बिछिया पैसेंजर में लगाए गए एसी टूरिस्ट कोच में पहले दिन कुल 24 पर्यटकों ने सैर की। रेलवे के विंडो से बाइस टिकट बिके और दो ऑनलाइन बुकिंग हुई। जबकि एक कोच की क्षमता साठ यात्रियों की है।
विज्ञापन
पर्यटकों को बुके भेंट किए
मैलानी-बिछिया पैैसेंजर सवारी गाड़ी के एसी टूरिस्ट कोच में बैठकर दुधवा के जंगलों की सैर करने वाले पर्यटकों को रेल प्रशासन की ओर से डीसीआई एमएम चतुर्वेदी ने बुके भेंट किए। एक पर्यटक ने अपने परिवार को घुमाने के लिए अकेले ही बीस टिकट खरीदे थे।