{"_id":"677d6ae4a66121a8e7095ce5","slug":"mahalakshmi-kalshayatra-was-taken-out-with-devotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136721-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भक्ति भाव से निकाली गई महालक्ष्मी कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भक्ति भाव से निकाली गई महालक्ष्मी कलशयात्रा
विज्ञापन
गोला में महालक्ष्मी महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पब्लिक इंटर काॅलेज के कनिष्ठ विभाग में सात दिवसीय महालक्ष्मी महायज्ञ के लिए भक्ति भावना के साथ कलशयात्रा निकाली गई।
मंगलवार को आयोजक एवं यज्ञाचार्य शिवेंद्र मिश्र शास्त्री ने यजमान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, आनंद त्रिवेदी, पूर्व विधायक विनय तिवारी और विजय माहेश्वरी से कलश पूजन कराया।
कार्यक्रम स्थल से पौराणिक शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर में पूजन के बाद कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया गया।
यज्ञाचार्य ने बताया कि आठ को मंडप प्रवेश, नौ को अग्नि स्थापना, 10 से 13 जनवरी तक 24 घंटे अखंड यज्ञ आहुति एवं पूर्णाहुति तथा शाम को धर्म संस्कृति पर सम्मेलन के साथ आयोजन का समापन होगा। इस मौके पर शरद गुप्ता, मनोज अवस्थी, विजय वाजपेई, उमेश मिश्र, लवकुश अवस्थी, डॉ. पीयूष शुक्ला, अवधेश मिश्रा, राजेश्वर शुक्ला आदि मौजूद रहे।