फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahakumbh special trains late by 16 and 10 hours, passengers in distress

Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें 16 और 10 घंटे लेट, यात्री बेहाल

Wed, 12 Feb 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh special trains late by 16 and 10 hours, passengers in distress
मोहम्मदी के केहुआ निवासी सचींदर, धर्मेंद्र, दीपेन्द्र सिंह महाकुंभ में। स्रोत स्वयं
लखीमुपर खीरी। माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहां से लौटने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते परेशान होना पड़ा। महाकुंभ स्पेशल काठगोदाम 16 और कासगंज 10 घंटे से अधिक लेट हो गईं। लखीमपुर स्टेशन पर सुबह पहुंचने वाली दोनों ट्रेनें बुधवार रात पहुंची। यात्रियों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

काठगोदाम ट्रेन संख्या 05311 प्रयागराज के झूसी रेलवे स्टेशन से मंगलवार शाम तीन बजे रवाना हुई थी। लखीमपुर में इसका पहुंचने का समय अगले दिन बुधवार सुबह तड़के 4.13 बजे था, लेकिन 16 घंटे लेट होने से रात आठ बजे के बाद पहुंची। कासगंज ट्रेन संख्या 05313 झूसी से मंगलवार देर शाम आठ बजे रवाना हुई थीं। लखीमपुर बुधवार सुबह 10.30 बजे इस ट्रेन को पहुंचना था, लेकिन 10 घंटा लेट होने की वजह से बुधवार रात आठ बजे के बाद पहुंच सकी।
विज्ञापन

बसें और कारें जाम में फंसी
जनपद से करीब 34 से अधिक रोडवेज, 50 से अधिक प्राइवेट बसें और 40 से 50 चार पहिया वाहनों से लोग कुंभ में गए थे। इसके अलावा दो स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को लेकर गई थीं। माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर लोग दो दिन पहले ही पहुंचने लगे थे। एकाएक भीड़ बढ़ गई, जिसके चलते वहां लंबा जाम लग गया। जाम में लखीमपुर की 10 से अधिक बसें व कई कार फंस गईं। कुछ बसें तो 10 घंटे तक जाम में फंसी रहीं तो कुछ को चार से पांच घंटे जाम का सामना करना पड़ा। जाम में वाहनों के फंसे होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम उर्फ सिप्पू अपने परिवार के साथ गए थे। सुदीप निगम ने बताया कि पूरे परिवार के साथ त्रिवेणी संगम स्नान को सोमवार को गए थे। घाट तक अपनी निजी कार से पहुंचे थे और आराम से डुबकी लगाई। बताया वह लोग रात के समय गए थे, जिनकी वजह से जाम नहीं मिला। जो दिन में जा रहे थे, उनको जाम का सामना करना पड़ा। दिन में काफी जाम की स्थिति है।

भीड़ अधिक होने से दोपहर बाद हो सका स्नान
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव केहुआ निवासी सचींदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह दीपेंद्र सिंह मंगलवार को महाकुंभ स्नान करने गए थे। बुधवार दोपहर बाद वह लोग स्नान कर पाए। सुबह भीड़ अधिक होने की वजह से यह दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed